5 सबसे लोकप्रिय प्रेरणादायक किताब जो आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे | Top 5 Life Changing Motivational Books In Hindi | Best Self Help Books In Hindi
आज हम ऐसे 5 प्रेरणादायक सबसे लोकप्रिय मोटिवेशनल किताबों (Top Famous Motivational Books in Hindi) के बारे में जानेंगे, जिसे पढ़कर हम अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं, तथा सफलता को प्राप्त करने में स्वयं की सहायता (Self Help) भी कर सकते है।
Motivational Book #1
रिच डैड पुअर डैड - Rich Dad Poor Dad
Author: Robert Kiyosaki
Pages: 320
Language: Hindi
Sold : 10 Crore Copies
संक्षेप परिचय : यह किताब सोच को विकसित करने वाला है, तथा इसमें अमीरी तथा गरीबी के गुण और लक्षण दिए गए हैं, इसमें यह बताया गया है: पैसा कैसे काम करता है, गरीब लोग Liability (धन खर्च कराने वाले वस्तु जैसे: मकान, गाड़ी, होम लोन इत्यादि) तथा अमीर लोग संपत्ति (Asset) (धन देने वाले वस्तु जैसे: निवेश (Investment), अचल सम्पत्ति (real estate)आदि ) को खरीदते हैं। अमीर और धनवान बनने के लिए किसी डिग्री की आवश्यकता नहीं होती, कम पढ़े-लिखे लोग भी अमीर बन सकते हैं, बहुत अधिक पढ़े लिखे लोग भी गरीब हो सकते हैं अर्थात उच्च शिक्षा भी अमीरी को सुनिश्चित नहीं करता।
Pages: 320
Language: Hindi
Sold : 10 Crore Copies
संक्षेप परिचय : यह किताब सोच को विकसित करने वाला है, तथा इसमें अमीरी तथा गरीबी के गुण और लक्षण दिए गए हैं, इसमें यह बताया गया है: पैसा कैसे काम करता है, गरीब लोग Liability (धन खर्च कराने वाले वस्तु जैसे: मकान, गाड़ी, होम लोन इत्यादि) तथा अमीर लोग संपत्ति (Asset) (धन देने वाले वस्तु जैसे: निवेश (Investment), अचल सम्पत्ति (real estate)आदि ) को खरीदते हैं। अमीर और धनवान बनने के लिए किसी डिग्री की आवश्यकता नहीं होती, कम पढ़े-लिखे लोग भी अमीर बन सकते हैं, बहुत अधिक पढ़े लिखे लोग भी गरीब हो सकते हैं अर्थात उच्च शिक्षा भी अमीरी को सुनिश्चित नहीं करता।
Motivational Book #2
बड़ी सोच का बड़ा जादू - The Magic of Thinking Big
Author: David J. Schwartz
Pages: 238
Language: Hindi
Sold : 60 Lakh Copies
संक्षेप परिचय : बड़ी सोच का बड़ा जादू बुक हमें यह सिखाती है, यदि हमें बड़ा बनना है तो हमें बड़ा सोचना होगा। आज जो भी व्यक्ति सफलता के ऊंचे शिखर पर पहुंचे हैं, उन सभी लोगों की सोच बड़ी थी। हमें अपने जीवन के विकास के लिए अपनी सोच का विकास करना तथा बड़ी चीजों को हासिल करने के लिए बड़ा सोचना आवश्यक है। सफल होने के लिए हमें अपने आप पर विश्वास करना होता है कि हम सफल हो सकते हैं। हमें अपनी सोच को बड़ा करने के लिए बड़े सोच वाले लोगों की संगति में रहना चाहिए।Language: Hindi
Sold : 60 Lakh Copies
Motivational Book #3
रहस्य - The Secret
Author: Rhonda Byrne
Pages: 224
Language: Hindi
Sold : 3 Crore Copies
Language: Hindi
Sold : 3 Crore Copies
संक्षेप परिचय : इस किताब में एक ऐसे रहस्य के बारे में बताया गया है, जो बहुत ही पुराना और गुप्त है। इसे जानने के बाद व्यक्ति किसी भी चीज को पा सकता है, और वह रहस्य है: Law Of Attraction (आकर्षण का नियम) इस नियम के आधार पर आप ब्रह्मांड में उपस्थित किसी भी चीज को पा सकते हैं। आप जिस चीज के बारे में सबसे ज्यादा सोचते हैं, वही आपको मिलता है। जैसा आप अपने भविष्य की कल्पना करते हैं, आप वैसे ही बन जाते हैं। आप जो कुछ भी इस ब्रह्मांड से मांगते हैं, वह आपको निश्चित ही मिलता है। यह नियम 100% कार्य करता है।
ओम शान्ति ओम में एक डायलॉग इसी रहस्य पर आधारित है : "यदि आप किसी चीज को दिल से चाहते हैं तो पूरी कायनात उसे आपसे मिलाने में लग जाती है।"
Motivational Book #4
लोक व्यवहार - How to Win Friends and Influence People
Author: Dale Carnegie
Author: Dale Carnegie
Pages: 248
Language: Hindi
Sold : 3 Crore Copies
Language: Hindi
Sold : 3 Crore Copies
संक्षेप परिचय : यह किताब प्रत्येक व्यक्ति को अवश्य पढ़नी चाहिए, क्योंकि जीवन में सबसे महत्वपूर्ण चीज संबंध होता है, और संबंध हमारे व्यवहार से बनते है। यह किताब हमें सिखाती है कि लोगों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। लोगों को क्या पसंद है, क्या नहीं। इस किताब को पढ़ कर बिगड़े हुए सम्बंधो को सुधारा जा सकता हैं। लोगों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए, कैसे लोगों से बातें करनी चाहिए, यह सभी चीजो को बारीकी से सिखाता है। लोक व्यवहार के इस अमूल्य ज्ञान को प्रत्येक व्यक्ति को केवल पढ़ना ही नहीं वरन इसे अपने जीवन में उतार लेना चाहिए।
Motivational Book #5
जीत आपकी - Jeet Aapki
Author: Shiv Khera
Pages: 292
Language: Hindi
Sold : 26 lakh Copies
Language: Hindi
Sold : 26 lakh Copies
संक्षेप परिचय : इस किताब में हमें बताया गया है कि हमें जीवन में सफल होने के लिए मुख्यतः 6 गुणों की आवश्यकता होती है, पहला है: सकारात्मक मनोदृष्टि (Positive Attitude) यह हमारी सफलता के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। दूसरा है: उचित अवसरों को पहचान लेना। इसके अतरिक्त और भी महत्वपूर्ण गुण बताए गए हैं, जो सफल होने में हमारी मदद करते है। इन गुणों को धारण करने से व्यक्ति अवस्य ही सफलता को प्राप्त करता है।
2 Comments
This is very nice book success in life
ReplyDeleteOsm books thanku so much sir
ReplyDelete